फतेहपुर । महाविद्यालयों के मान्यता अनुमोदन हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । जिससे प्रस्ताव निदेशालय को भेजें जा सके ।
यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर श्री अवनीश कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त महाविद्यालयों को सूचित किया जाता है कि जिन संस्थानों को पाठ्यक्रमों की नवीन मान्यता 15 जुलाई 2023 के पूर्व प्राप्त हुई है । उनकी मान्यता सम्बन्धित विश्वविद्यालय से मिलने के पश्चात सम्बन्धित विभाग से उच्च शिक्षा विभाग/प्राविधिक शिक्षा विभाग/ कृषि शिक्षा विभाग) आदि से अनुमोदन प्राप्त होने के फलस्वरूप प्रस्ताव निदेशक समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ को प्रेषित किया जाना है ।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि मास्टर डाटा बेस में कोर्स/ संस्था का नाम प्रदर्शित कराने हेतु मान्यता की प्रति के साथ उपरोक्तानुसार अनुमोदन की प्रति जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय फतेहपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । ताकि प्रस्ताव निदेशालय भेजा जा सकें ।
