फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर अवनीश कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग में यू०पी०एस०सी / यू०पी०पी०एस०सी० एन०डी०ए०/सी०डी०एस०,नीट एवं जेईई की कक्षायें संचालित की जायेगी ।
उक्त निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश हेतु 22 जून 2023 को आयोजित प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है । जो कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहपुर व राजकीय पुस्तकालय फतेहपुर एवं राजकीय इण्टर कालेज आबू नगर फतेहपुर के नोटिस बोर्ड पर चश्पा कर दिया गया है ।
नवीन सत्र 2023-24 की कक्षाओं का शुभारम्भ राजकीय इण्टर कालेज आबूनगर फतेहपुर में 06 जुलाई 2023 को समय अपरान्ह 1:00 बजे जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा ।
अतः सभी अभ्यार्थी राजकीय इण्टर कालेज आबूनगर फतेहपुर व राजकीय पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पुस्तकालय ) फतेहपुर में उपस्थित होकर अपना परिणाम देख ले ।
नवीन सत्र 2023-24 की कक्षाओं का शुभारम्भ 06 जुलाई 2023 को समय अपरान्ह 1:00 बजे जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा राजकीय इण्टर कालेज आबू नगर,फतेहपुर में किया जायेगा ।
सभी छात्र/छात्रायें 06 जुलाई 2023 को समय अपरान्ह 12:00 बजे राजकीय इण्टर कालेज आबूनगर फतेहपुर में उपस्थित हो ।
