फतेहपुर । मलवां ब्लॉक के पहुर झारखंडेश्वर मन्दिर परिसर मे गुरु पूर्णिमा पर्व पर वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण जनादोंलन पौधरोपण किया गया । क्षेत्रीय वन अधिकारी बिन्दकी रेंज बसंत सिंह की अगुवाई मे संत रामू जी महाराज ने पीपल का पौधा लगा इसकी शुरुआत की ।
क्रमश:युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बरगद, युवा नेता ऋषभ सिंह अर्जुन ,मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कदंभ,शिवशंकर सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह बेल के पौधे रोपित किये ।
रेंजर बसंत सिंह ने बताया इन पौधों के संरक्षण के लिए लोहे की जाल लगाई जायेगी । प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा की धरा की हरीतिमा की बचाये रखने के लिए वृहद स्तर पर पौधे लगाकर उन्हे संरक्षित करना होगा ।
प्राकृतिक संसाधनो से छेडछाड़ से ही असंतुलन उत्पन्न होता है जो अत्यन्त विनाशकारी है । वन दरोगा रवींद्र कुमार,महेंद्र प्रताप वन रक्षक,विवेक कुमार वन रक्षक,भुवनेश्वर आदि रहे ।
