फतेहपुर । गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में आज बिन्दकी उप जिलाधिकारी श्रीमती अंजू वर्मा का उप श्रमायुक्त (असंगठित क्षेत्र) कानपुर के स्थानांतरण पर जिलाधिकारी श्रुति सहित सभी अधिकारियों ने विदाई दी और उनके कार्यकाल की प्रशंसा की ।
विदाई समारोह में जिलाधिकारी श्रुति ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने भी श्रीमती अंजू वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका सम्मान किया ।
जिलाधिकारी श्रुति सहित सभी अधिकारियों द्वारा दिए गए सम्मान से अभिभूत श्रीमती अंजू वर्मा ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया ।
इस विदाई समारोह में मौजूद सभी अधिकारियों ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा किया ।
श्रीमती अंजू वर्मा @sdm bindki को उप श्रमायुक्त, (असंगठित क्षेत्र) श्रम आयुक्त संगठन, कानपुर बनाये जाने पर गांधी सभागार कलेक्ट्रेट, फतेहपुर में @spfhr एवं समस्त अधिकारीगणों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई की गई। pic.twitter.com/EQ4GLJfZUN
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) July 3, 2023
