फतेहपुर । आज नारी स्मिता फाउंडेशन के तत्वाधान में रोटी घर ने ॐ घाट में चल रहे नि:शुल्क पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैंप के सैकड़ों युवाओं को भोजन कराया ।
संचालिका स्मिता सिंह ने बताया की कर्नल विनोद के नेतृत्व में तीन जुलाई से पुलिस भर्ती एवम् अन्य भर्तियों के लिए कैंप का आयोजन चल रहा है । जहा पर पूरे जनपद से सैकड़ों युवा प्रशिक्षण ले रहें है । उपरोक्त कैंप में निः शुल्क रूप से दौड़ आदि की तैयारी के साथ साथ पढ़ाई भी कराई जाती है । ऐसे बच्चों के लिए रोटी घर भोजन उपलब्ध करा रहा है । आज के भोजन वितरण में तहरी वितरित की गई । आपको बताते चले कि रोटी घर जनपद में किसी भी समस्या या आपदा के अलावा प्रत्येक दिन जरूरतमंदों को भोजन वितरण करता है ।
विगत 7 सालो से रोटी घर कैंटीन, निःशुल्क प्रशिक्षण सिलाई केंद्र,निःशुक्ल क्लास, वस्त्र घर समेत पर्यावरण हेतु वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम कराता चला आ रहा है । आपको बता दें कि जनपद में जब आर्मी भर्ती हुई थी उस समय भी केवल रोटी घर युवाओं को भोजन कराने हेतु निकल कर सामने आया था । स्मिता सिंह ने बताया की हमारा उद्देश्य कोई भूखा न रहे । पोषण के अलावा शिक्षण और प्रशिक्षण है ।
इस अवसर पर नीरजा चौहान ,विवेक मिश्र, प्रशांत पाटिल, कुलदीप तिवारी, आशीष अवस्थी आदि रहें ।
