फतेहपुर । वन महोत्सव_2023 के अन्तर्गत विकास खंड अमौली के ग्राम पंचायत औरा-निफ्सी में नोन नदी के तट पर विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,ब्लॉक प्रमुख अमौली सुशीला,जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति,मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,डीएफओ श्री रामानुज त्रिपाठी,भाजपा मंडलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौध-रोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
विधायक जहानाबाद ने कहा कि नदी के पुनरुद्धार का कार्य इसी स्थान (औरा-निफ्सी) से 26 मई 2023 से खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया था । वर्ष 2023 का वृक्षारोपण का कार्य भी प्रारंभ हुवा है वृक्षारोपण करने से पर्यावरण सुरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है । वृक्षों से हमे शुद्ध हवा प्राप्त होगी और हम लोग स्वास्थ्य रहेंगे ।
जनपद में 49 लाख, 53 हजार पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है । जिसके सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य करेंगे ।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक वृक्ष अवश्य लगाए और धारा को हराभरा बनाने में अपनी महती भूमिका निभाए । मोटे अनाजों का प्रयोग किया जाय । नोन नदी की खुदाई एवं जीर्णोद्धार से अमौली ब्लॉक डार्क जोन से बाहर आएगा । यह कार्य जन सहयोग एवं मनरेगा से किया गया है । नदी के पुनर्जीवन से सिंचाई,पशु,पक्षियों को पानी मिलेगा ।
ब्लॉक प्रमुख अमौली ने कहा कि नोन नदी को वास्तविक रूप देने में सभी का सहयोग रहा है,नदी के जीर्णोद्धार से सिंचाई के साधन सशक्त हो जायेंगे । नागरिकों को जागरूक करने व प्रेरित करने के लिए योग भी संपन्न किया गया था । स्थल को पर्यटन की दृष्टि से अच्छा बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को समय समय पर भ्रमण करने का आग्रह किया गया । नोन नदी में पानी दिखाई दे रहा है । वह आप सभी लोगो के परिश्रम का फल है । इसमें और कार्य करने की आवश्यकता है ।

जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोग बधाई के पात्र है । मेहनत व चुनौतियो का सामना करके सद्भावना के साथ कार्य किया है जो सराहनीय है । प्रशासन आपका सहयोग करता रहेगा, इसके अलावा और भी कार्य हुए है । जैसे-खेल का मैदान,वन महोत्सव के तहत ग्रामों में ग्राम वन में एक हजार एवं शहरी क्षेत्र में नन्दन वन में पांच हजार पौधे लगाए जा रहे है ।
उन्होंने कहा कि हम सबका परम कर्तव्य है कि प्रकृति को संरक्षित करना है क्योंकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुखमय होगा । उन्होंने कहा कि वृक्षों का पालन पोषण अपने बच्चों की तरह करे ।
इस मौके पर विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह ने पीपल का पौध,ब्लॉक प्रमुख सुशीला ने बरगद का पौध, जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने बरगद का पौध, मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल ने पीपल का पौध,भाजपा मंडलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता पाखर एवं डीएफओ श्री रामानुज त्रिपाठी ने बरगद का पौध एवं नदी के दोनो तटो पर ग्राम प्रधान व नागरिकों द्वारा पौध रोपित किया गया ।
नोन नदी के पुनरुद्धार में मनरेगा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य एवं जन सहयोग करने वाले नागरिकों को प्रशंसा पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जनप्रतिनिधियो, जिलाधिकारी ने मीडिया के सकारात्मक सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा करते प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

विधायक जहानाबाद को शिव पार्वती, ब्लॉक प्रमुख को राधा कृष्ण,जिलाधिकारी को श्रीराम,मुख्य विकास अधिकारी को श्री राम,डीएफओ को श्री गणेश जी, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी,मंडल अध्यक्ष भाजपा आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,डीसी एनआरएलएम ,खंड विकास अधिकारी,वन विभाग के रेंजर, जिला सूचना अधिकारी एवं विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान व भारी संख्या में महिला/पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे ।
