फतेहपुर । विकास खंड अमौली के मवई धाम गौआश्रय स्थल का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल में 71 नन्दी, 47 गाय कुल 118 गौवंश पाए गए । गौशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए वर्मी कंपोस्ट पिट को देखा और कहा कि खाद बनाकर बिक्री कर आत्मनिर्भर बने । जो भी समस्या आए कृषि वैज्ञानिकों से पूंछकर निराकरण कराए ।


ग्राम प्रधान से गौवंशों के लिए हरे चारे की जानकारी ली गई इसके संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया की 02 बीघे पशुचर की जमीन पर हरा चारा की बुआई की गई है और 08 बीघे खाली पड़ी जमीन को समतलीकरण करा कर हरा चारा बोया जायेगा ।
जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में बरगद का पौध रोपित कर धरा को हरा भरा बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । मौके पर जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी ने गायों को गुड़ खिलाया ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० नवल किशोर, खंड विकास अधिकारी विपुल सिंह चौहान, ग्राम प्रधान अनुज सिंह ,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहित गौपालक मौजूद रहे ।
