फतेहपुर । आज पूरे उत्तर प्रदेश के साथ जनपद फतेहपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मणिपुर अशांत प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से देकर न्याय की मांग की गई ।

जिला चेयरमैन अब्दुल हफीज शहर चेयरमैन मोहम्मद अजीज के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया ।
इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता साथी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल हुए ।
अब्दुल हफीज ने कहा कि मणिपुर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश श्री एम वी मुरलीधरन जी द्वारा संवैधानिक पीठ के फैसले के विरुद्ध जाकर निर्देश देना न्याय संगत नहीं रहा । इस प्रकरण पर माननीय सर्वाेच्च न्यायालय को पहल करनी चाहिए ।
इसी मुद्दे को लेकर ज्ञापन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम के निर्देशानुसार संवैधानिक अधिकारों के तहत दिया गया । इस संबंध मेे शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मोहम्मद अजीज ने कहा कि आपको ज्ञात होगा कि 19 अप्रैल 2023 को मणिपुर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश श्री एमवी मुरलीधरन ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह मैतेयी समुदाय की एसटी वर्ग में शामिल करने की मांग को संज्ञान में रखते हुए केंद्र सरकार को सुझाव भेजे । इस निर्देश के बाद से भड़की हिंसा में क़रीब सौ लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं और देश की अखंडता के समक्ष खतरे का माहौल व्याप्त हो गया है । जबकि यह सर्व विदित है कि एससी और एसटी श्रेणिकरण का अधिकार महामहिम राष्ट्रपति जी को है । हाईकोर्ट को नहीं ।
मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने भी एमवी मुरलीधरन जी के फैसले को ‘तथ्यात्मक तौर पर पूरी तरह गलत’ बताते हुए यह टिप्पणी की है कि ‘जब हाई कोर्ट के जज कांस्टिट्यूशन बेंच के फैसलों को नहीं मानेंगे तो हमें पता है हमें क्या करना है’।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वाइस चेयरमैन मिस्बाह उल हक़ ने कहा कि ऐसे में हमारी अपील है कि एमवी मुरलीधरन के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट सख़्त अनुशासनात्मक कार्यवाई करे ताकि मणिपुर के लोगों में यह भरोसा कायम हो सके कि उनके संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे । इससे वहाँ स्थायी शांति का वातावरण निर्मित होने में भी मदद मिलेगी ।
ऐसे समय जब भारत का मणि कहा जाने वाला पूर्वोत्तर का राज्य हिंसा की चपेट में हो तो देश के नेता राहुल गांधी सत्य अहिंसा प्रेम की धारा बहाने वहां के लोगों से मुलाकात कर उनके दुख को साझा किया और शांति बहाली की अपील की ।
ज्ञापन देने में जिला उपाध्यक्ष निहाल अहमद, जिला सचिव नफीस खां,शहर सचिव सलमान,नावेद आलम,मीडिया प्रभारी ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव चन्द्र प्रकाश लोधी,आशीस गौड़,पूर्व जिला चेयरमैन शोएब कुरैशी,हाफ़िज़ हलीम अंसारी, महफूज अली,संदीप साहू,शकीला बानो,शावेज़ अंसारी आदि उपस्थित रहे ।
