फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाते है । जिसके निमित्त विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली -2017 प्रख्यापित की गयी है ।
राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु निम्नानुसार श्रेणियां निर्धारित है।दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/ स्व नियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पादन विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ सर्वक्षेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वक्षेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ सर्वश्रेष्ठ बेल प्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
◆ सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
राज्य पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के निर्धारित प्रारूप विभाग की वेबसाईट पर उपलब्ध है । निर्धारित श्रेणियों के पुरस्कार से सम्बन्धित अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्र कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ,फतेहपुर कक्ष संख्या-24,विकास भवन, फतेहपुर में 15 जुलाई 2023 तक आमंत्रित किये जायेंगे ।
