कानपुर । कानपुर कमिश्नरेट के महाराजपुर थाना क्षेत्र के रुमा स्थित स्वामी हुंडई शोरूम कार शोरूम में साढ़े आठ लाख की चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस और मुखबिरों को लगाया गया है । शोरूम में रात डियूटी कर रहे गार्ड व कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने घण्टों पूछताछ की है । घटनाक्रम के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के हुंडई शोरूम जनरल मैनेजर विजय तलरेजा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात हुंडई शोरूम कर बाहरी हिस्से की दीवार से शोरूम में दाखिल हुए चोरों ने कैश रूम की तिजोरी तोड़कर आठ लाख पचास हजार की नगदी चोरी कर ले गए ।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें साफ साफ चोरों को तिजोरी से चोरी करते देखा जा सकता है । पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई ।
वही महाराजपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य खंगाले है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे है । जिसके आधार पर पुलिस शातिर चोरों तक जल्द पहुंच सकती है । बीते दिनों सनी टोयोटा शोरूम से 59 लाख की चोरी हो गई थी । हालांकि पुलिस ने करीब एक महीने बाद टोयोटो शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरों को जेल भेज दिया था । शातिर चोरों ने महाराजपुर थाना क्षेत्र में हाइवे में स्थित कार शोरूम को निशाना बना रहे है ये शोरूम एसीपी चकेरी से चंद कदम की दूरी पर स्थित है । इससे यह लगता है कि चोर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं ।
