बिन्दकी-फतेहपुर : नगर पालिका परिषद भवन में महिलाओं के लिए स्पेशल कोविड टीकाकरण कार्यक्रम चालू किया गया है । जिसका शुभारंभ महिला सभासद ने फीता काटकर किया । कार्यक्रम का निरीक्षण कोविड हॉस्पिटल के चिकित्सक ने किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए ।
आज सोमवार को नगर के मुगल रोड स्थित नगर पालिका परिषद भवन में महिला स्पेशल कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सभासद प्रीति गुप्ता ने फीता काटकर किया । इस मौके पर उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाए जाने की अपील किया और कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा उपाय यही है कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं ।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निरूपमा प्रताप ने भी वैक्सीनेशन पर बल देते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाए तथा 2 गज दूरी मास्क जरूरी का पालन जरूर करें। इस मौके पर नगर पालिका परिषद में दो अलग-अलग कक्ष बनाए गए थे ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में बने कोविड हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला,सफाई इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह,यूनिसेफ के राजेंद्र प्रताप सिंह,सीएचओ अनुपमा तिवारी तथा सोनी तिवारी ,ए एन एम मालती सचान,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी गुप्ता, साधना देवी तथा सुनीता राज सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
