फतेहपुर : थाना बकेवर प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरनडेरा बेंता में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब भठ्ठियां,शराब बनाने के उपकरण व 12 कुंतल लहन बरामद किया है । इस दौरान शराब निष्कर्षण व बिक्री करने वाले 10 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया कि आज भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरनडेरा बेंता में छापा मारकर 175 लीटर अवैध शराब ,10 भठ्ठियां, शराब बनाने के उपकरण,12 कुंतल लहन बरामद करने के साथ 10 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है । बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है । प्रभारी निरीक्षक के अनुसार कंजरनडेरा बेंता निवासी दिनेश 38 वर्ष पुत्र बेचेलाल ,जयराम 45 वर्ष पुत्र छिद्दू,राजेश 50 वर्ष पुत्र प्रेमचंद,कल्लू 55 वर्ष पुत्र करिया,टक्कर 42 वर्ष पुत्र करिया ,कैलाश 38 वर्ष पुत्र रामदयाल, पवन 21 वर्ष पुत्र राजेश ,अरूण 26 वर्ष पुत्र छोटेलाल,राजेश्वरी 33वर्ष पत्नी भगौती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है । मौके से कोई भी अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हुआ ।
छापा मारने वाली टीम में थाना प्रभारी जयचंद भारती के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक कैलाशनाथ,उपनिरीक्षक मलखान सिंह चौकी प्रभारी मुसाफा,उपनिरीक्षक इंद्रपाल,उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह,उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी देवमई चौकी प्रभारी, हेड कांस्टेबल आसीन बाबू व सूर्यभान, कांस्टेबल नकीब खान, जाहिर विश्वकर्मा अमित यादव ,अंशुल कुमार पाल ,महावीर,अजय कुमार,प्रवीण चंद्र ,हरि सिंह, करमशेर, विवेक कुमार ,राज कर्मा पांडे शामिल रहे ।
