बिन्दकी-फतेहपुर : क्षेत्रीय विधायक ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड-19 हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया ।
उन्होंने लग रही ऑक्सीजन पाइप लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की । साथी उन्होंने भर्ती मरीजों के इलाज तथा दी जा रही सुविधाओं के बारे में चिकित्सा अधीक्षक तथा नोडल प्रभारी से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए ।
आज सोमवार को दोपहर करीब बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ।
वहां पर उन्होंने बने कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तथा मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ० पीबी सिंह तथा कोविड-19 हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी डॉ० धर्मेंद्र सिंह से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं तथा इलाज के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि हर हाल में जो भी कोरोना से संबंधित मरीज भर्ती हैं । उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज और सुविधाएं प्रदान की जाए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में और बेहतर व्यवस्थाएं जल्दी की जाएगी ताकि कोरोनावायरस अमृत मरीजों को जल्द और बेहतर उपचार दिया जा सके । उन्होंने वैक्सीनेशन कच्छ पहुंचकर वैक्सीन भी लगवाई तथा अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया कहा कोरोना से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय वैक्सीन लगवाना है । इसलिए सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगाएं ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बिंदकी मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी के अलावा आदि तमाम लोग मौजूद रहे ।
