बिन्दकी-फतेहपुर : अधूरे बिंदकी बाईपास की समस्या सहित कई प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुटका धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा । यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याएं हाल नहीं होंगी । धरना जारी रहेगा वही धरना स्थल के पास पुलिस बल भी मौजूद रहा । हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों ने कई बार किसान यूनियन के नेताओं से वार्ता की लेकिन यूनियन के नेताओं ने धरना नहीं समाप्त किया ।
पिछले 11 वर्षों से अधूरे पड़े बिंदकी बाईपास सहित कई प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा रविवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया था जो सोमवार को भी चलता रहा । भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि 11 वर्ष से बाईपास अधूरा पड़ा है । जिसके कारण नगर के अंदर जाम लगता है दुर्घटनाएं होती हैं । लोग मौत का शिकार हो जाते हैं लेकिन शासन प्रशासन और अधिकारी इस जलन समस्या से पूरी तरह से बेखबर हैं । अनदेखी करते हैं ऐसी स्थिति में इस प्रमुख मुद्दा को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकारी गेहूं क्रय केंद्र में किसानों का गेहूं कमतौला जाता है । केवल बिचौलिए तथा व्यापारियों का ही गेहूं तौला जाता है । ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए और केवल किसानों का गेहूं कॉल आ जाना चाहिए ।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम ने कहा कि काशीराम कॉलोनी में कुछ लोग अवैध कब्जा किए हैं अपात्र लोग रह रहे हैं ।
पूरे मामले की जांच होना चाहिए जो लोग अपात्र हैं । उनसे कॉलोनी छीनकर पात्र लोगों को कानूनी आवंटित की जाए ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तमाम सड़कें जर्जर हैं उनको बनवाने का काम किया जाए ।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जगदीश कुमार,बाबू सिंह, बाबूलाल, दिनेश कुमार, बलराम यादव ,पूरी प्रसाद, राम कुमार, देवदत्त गिरी,राम कुमार,शिव शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
