फतेहपुर । मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर में निःशुल्क कोचिंग के नवीन सत्र 2023-24 का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने दीप प्रज्ज्वलित कर, मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया ।


मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं को कोचिंग दी जाती है । परीक्षा की तैयारी में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पुस्तकालय में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तके निःशुल्क उपलब्ध है । प्रतिभा प्रत्येक छात्र/छात्रा में होती है । जरूरत है सिर्फ निखारने की । जब मेहनत और परिश्रम कराने तो मंजिल खुद मिल जायेगी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का भी विकास करें ।
उन्होंने छात्र/छात्राओं से कहाकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी लक्ष्य बनाकर करे । जिस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते है उसकी पूरी जानकारी रखे और रोस्टर बनाकर पढ़ाई करें । परीक्षा का सिलेबस क्या है कि पूरी जानकारी बिंदुवार रखे । लक्ष्य को कैसे भेदे कि तैयारी अपने आप से करे और प्रतिदिन का लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करे । सफल होने का एक ही मूलमंत्र है वह है परिश्रम । साथ ही सकारात्मक सोच को बनाते हुए अनुशासित होकर परीक्षा की तैयारी करेंगे परिणाम अवश्य साकारात्मक होंगे ।
मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र/छात्राओं को अपने प्रेरणादायी उदबोधन से विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डीसीपिलीन,डेडीकेशन ,डिटेलिंग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का मूल मंत्र है । उन्होंने कहा कि साधन पर नहीं साध्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है ।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप सभी व्यस्थाए कर दी गई है । मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग दो सत्रों में संचालित होगी जो 90-90 मिनट की होगी । अवश्यतानुसार खागा, बिन्दकी में भी सब सेंटर खोले जायेंगे । प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तके पुस्तकालय में उपलब्ध है ।
इस मौके पर डायट प्राचार्य श्री नजरुद्दीन अंसारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अवनीश कुमार यादव, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर, कोचिंग के समस्त संबंधी व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे ।
