फतेहपुर । मत्स्य विभाग फतेहपुर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए अब आवेदन तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है ।
यह जानकारी देते हुए सहायक निदेशक मत्स्य फतेहपुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग फतेहपुर के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना,निषादराज बोट सब्सिडी योजना और मत्स्य कल्याण कोष हेतु विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से जन सामान्य को को आच्छादित करने के लिए आनलाईन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल 30 मई से 30 जून 2023 तक खोला गया था । जिसमें आवेदन करने की तिथि आगे बढ़ाते हुए अन्तिम तिथि 15 जुलाई 2023 कर दी गयी है ।
योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण इकाई लागत आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन पोर्टल पर देखा जा सकता है । इसके अतिरिक्त कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, जगन्नाथ की कोठी,आई०टी०आई० रोड,फतेहपुर में किसी भी कार्य दिवस मे सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।
