फतेहपुर । खागा व बिन्दकी में विधिक सेवाओं निः शुल्क सहयोग करने के लिए नामिका अधिवक्ताओं के चयन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के अन्तर्गत विधिक सेवा कार्यक्रमो के संचालन में निःशुल्क सहयोग करने हेतु नामिका अधिवक्ताओं के चयन हेतु जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रशासनिक आदेश के द्वारा पैनल अधिवक्ता के चयन के सम्बन्ध में जनपद फतेहपुर के सभी तहसीलो के रजिस्टर्ड अधिवक्ताओ से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है ।
अतः उक्त के अनुक्रम में जिला बार एसोसियेशन के अधिवक्ता सदस्यो,तहसील खागा एवं बिन्दकी के अधिवक्ता सदस्यो से आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर अन्तर्गत संचालित विधिक सेवा कार्यक्रमो में पैनल अधिवक्ता के रुप में कार्य करने के आमंत्रित किया जाता है जो विधि व्यवसाय में कम से कम 03 वर्ष का अनुभव हो तथा किसी आपराधिक वाद में उन्हे कभी सजा न दी गयी हो,न ही किसी मामले में उनके विरुद्ध किसी न्यायालय में कोई वाद लम्बित हो,अपने पूर्ण बायोडाटा नाम पिता का नाम,पता,मोबाईल नम्बर,शौक्षिक योग्यता,रजिस्ट्रेशन नम्बर,विशिष्ट क्षेत्र में विधि व्यवसाय के रुचि का विषय व पहचान पत्र आदि विवरण/अभिलेखो सहित प्रार्थना पत्र 12 जुलाई 2023 की सायं तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर के कार्यालय में जमा किया जायेगा साथ ही यह भी अवगत कराना है कि पैनल अधिवक्ता के चयन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करते समय आवेदक अपने सामान्य/अन्य पिछडा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी का विवरण भी अंकित करना सुनिश्चित करें ।
