फतेहपुर,08 जुलाई । ग्राम पंचायत भवन करैहा फतेहपुर रेंज,फतेहपुर वन प्रभाग मे विकास गुप्ता विधायक अयाह शाह विधान सभा ने पौध रोपण कर वन महोत्सव मनाया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री आर एल सैनी ने विभाग से संबंधित विधानसभा अयाह शाह में वृक्षारोपण को जन आंदोलन का रूप देने में ग्राम प्रधानों के सहयोग की चर्चा की एवं अपील की कि प्रति ग्राम सभा का एक अपना वन होना चाहिए ।
माननीय विधायक श्री विकास गुप्ता ने प्रधानों से लगाए गए वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया ।
इस अवसर पर श्री राकेश शर्मा एसडीओ वन विभाग, श्री मनोज निषाद ग्राम प्रधान एवं मंडल अध्यक्ष श्री हरि मर्दन सिंह एवं अन्य ग्राम प्रधानों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।
