– चौबीस घंटे में पीड़ित परिवारों को मिली चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता- डीएम श्रुति

फतेहपुर,08 जुलाई । विधायक आयाहशाह श्री विकास गुप्ता द्वारा ग्राम शाखा के आकाशीय विद्युत से पीड़ित दो परिवारों के परिजन श्री रहमाल पुत्र रामसजीवन और श्रीमती आशा पत्नी सुखराज के घर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की गई ।
जनपद फतेहपुर में 5july को हुई वर्षा के दौरान आकाशीय विद्युत गिरने से कुल 5 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी ।
आकाशीय विद्युत से हुई मृत्यु दैवीय आपदा के अंतर्गत आती है व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है ।
जिलाधिकारी द्वारा उक्त प्रकरण में आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया गया और 24 घंटे में सभी पीड़ित परिवारों को चार- चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता खाते में भेज दी गई ।
