फतेहपुर,08 जुलाई । चौदह जून से तेरह जुलाई तक चल रहे राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान माह के तहत आज सीएससी बिंदकी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का फीता काटकर उद्घाटन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा द्वारा किया गया । शिविर में 7 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा 5 युवाओं ने रक्तदान किया । सभी रक्त दाताओं को अधीक्षक ने बताया की रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती साथ ही किसी को नया जीवन मिलता है ।
वही मधूराज विश्वकर्मा ने भी रक्तवीरों को सम्मानित करते हुए कहा की आपका रक्त किसी जरूरतमंद को जीवन प्रदान करेगा । कहा की प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार रक्त अवश्य दान करना चाहिए । इस अवसर कर जिला महामंत्री भाजयुमो प्रसून तिवारी व अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । रक्तदान करने वालों में वीरेंद्र तिवारी,विमलेश कुमार,मनीष कुमार,आशीष पांडे,कमल सिंह रहे ।
रक्तदान कराने वाली टीम में जिला रक्त केंद्र से जिला परामर्श दाता दीपाली वर्मा,कमल,जेपी सिंह ,नरेंद्र नाथ, डीएमएलटी विद्यार्थीगण उपस्थित रहे ।
