– नायब तहसीलदार ने अलग अलग गांवो में प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षक ।
Bindki/Fatehpur । बिंदकी फार्म और उसके आस पास गंगा नदी व पांडु नदी की बाढ का उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने नायब तहसीलदार रवि प्रजापति नायब और नायब तहसीलदार अमरेश सिंह के साथ गहन निरीक्षण किया ।
इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों को भी जागरूक किया गया ।

उपजिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में चौपाल लगाई और यहां के निवासियों को बाढ़ से बचाव आदि उपायों पर जानकारी देकर जागरूक किया । इसी क्रम में ग्राम दरियापुर मजरे अभयपुर में बाढ़ चौपाल लगाई गई और लोगों को जागरूक किया गया ।
उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि गंगा नदी व पांडू नदी में बाढ़ की स्थिति पर बराबर निगाह रखी जा रही है । बाढ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ चौकी बनाई गई है । जिसमें राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव के लिए सभी उपाय पूरे कर लिए गए हैं ।
