फतेहपुर,08 जुलाई । समाधान दिवस पर आज एक वजे थाना औ़ग पहुंचे अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने समाधान दिवस रजिस्टर को चेक किया चेक करते हुए उन्होंने थाना अध्यक्ष सत्यपाल सिंह को खामियां सुधारने के दिए निर्देश ।समाधान दिवस पर एक प्रार्थना पत्र के आने का कारण पूछते हुए उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि समाधान दिवस पर लोग अपनी समस्याएं लेकर नहीं आते ।
उन्होंने नए थाना आवास के विषय में थानाध्यक्ष से जानकारी ली जिसमें थानाध्यक्ष ने बताया कि नए आवास पर 12 कमरे हैं । 24 लोग आवास में रह सकते हैं । लेकिन अभी कंप्लीट न होने के कारण वहां पर किसी को रखा नहीं गया है पुलिस अधीक्षक ने नए आवास के कंप्लीट होने तक पुराने आवास को ना तोड़ेने देने को कहा 6 महीने में कुल 9 प्रार्थना पत्र समाधान रजिस्टर पर अंकित होने को लेकर नाराजगी व्यक्त की समाधान दिवस मुख्यमंत्री जी का विशेष अभियान है ।समाधान दिवस पर चकबंदी विभाग जिला पंचायत विभाग सिंचाई विभाग विद्युत विभाग के ना पहुंचने पर उन्होंने थाना अध्यक्ष को पत्राचार करके उपस्थिति दर्ज कराने को कहा जमीनी विवाद पर संयुक्त टीम को जाना चाहिए ना तो अकेले पुलिस टीम जाएगी और ना ही राजस्व टीम जमीनी विवाद में दोनों टीम का एक साथ जाना जरूरी है 1:00 बजे पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने 1 घंटे रुक कर समाधान दिवस पर पहुंचे लोगों से बातचीत करने के बाद वापस हो गए ।
