फतेहपुर । राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी फतेहपुर मे मारुति सुजुकी गुरुग्राम द्वारा अंतिम वर्ष के पेंट टेक्नोलॉजी के 25 छात्र/छात्राओं का ऑनलाइन टेस्ट लिया गया । जिसमें से 8 छात्रों ने ऑनलाइन टेस्ट पेपर क्लियर किया । कंपनी द्वारा इन 8 छात्रों को गुरुग्राम बुलाकर साक्षात्कार लिया गया जिसमें से चार छात्रों का चयन हुआ कंपनी ने छात्रों को सालाना पैकेज 4.5 लाख ऑफर किया और सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 120 प्रतिभागी छात्रों का स्क्रीनिंग करने के लिए प्रथम स्टेप में कंपनी द्वारा ऑनलाइन टेस्ट लिया गया । जिसमें 20 छात्रों ने ऑन लाइन टेस्ट क्लियर करके इंटरव्यू राउंड में पहुंचे । कंपनी ने 7 जुलाई और 8 जुलाई को इन छात्रों का साक्षात्कार लिया और 8 छात्रों (4 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और 4 मैकेनिकल इंजीनियरिंग) का चयन किया और इन सभी छात्रों को सुजुकी मोटर गुजरात ने सालाना पैकेज 3.5 लाख ऑफर किया । चयनित छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई । छात्रा ऐसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब पाकर बहुत खुश है ।
मारुति सुजुकी लिमिटेड में चयनित छात्रों का नाम शुभम गुप्ता, विकास बाजपेई,मंटू शर्मा और अभिषेक अग्रहरी है । सुजुकी मोटर्स गुजरात में दिव्यांश दीक्षित, दिव्यांश विश्वकर्मा, शिवांश वर्मा,नितिन गुप्ता,अनिमेष शुक्ला ,अनिकेत यादव, शिवम मिश्रा अरमान पाल इत्यादि के नाम है ।
ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर रविंद्र प्रसाद ने बताया की मारुति सुजुकी लिमिटेड उत्तर प्रदेश के दो राजकीय पॉलिटेक्निक- कानपुर और लखनऊ में कैंपस प्लेसमेंट के लिए विजिट करती थी ।
1 साल तक प्रयासरत कंपनी से वार्तालाप के जरिए पूर्ण रूप से कन्वींस करने के बाद कंपनी ने निर्णय लेते हुए यहां के छात्रों का केंपस प्लेसमेंट करने का सीनियर अथॉरिटी से परमिशन लिया चुका फतेहपुर महत्वाकांक्षी जिला है और पिछड़ा हुआ जिला है । कंपनी केंपस इंटरव्यू लेने के लिए इस जिले में तैयार नहीं थी । लेकिन कंपनी को समझा-बुझाकर, कालेज प्रोफाइल भेज कर बार-बार वार्तालाप और मेल बाजी करने के बाद अंतिम निर्णय लेते हुए कंपनी ने इस कॉलेज को भी अपने रिक्रूटिंग कॉलेज की नेम लिस्ट में ऐड किया तथा इसी तरह से सुजुकी मोटर्स गुजरात को भी बुलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।
छात्रों ने इस कंपनी में रोजगार लेने के लिए बढ़-चढ़कर कर तैयारी किया । तत्पश्चात मारुति सुजुकी कंपनी ने इनके परफॉर्मेंस को देखते हुए 4:5 लाख का सालाना पैकेज और सुजुकी मोटर गुजरात ने 3:5 लाख का सालाना पैकेज ऑफर किया ।
संस्था के प्रधानाचार्य श्री ध्रुव नारायण ने छात्रों को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिस रविंद प्रसाद (कार्यवाहक विभागाध्यक्ष पेंट टेक्नोलॉजी) ने बताया कि यहां के सभी ब्रांच के छात्र छात्राओं का प्लेसमेंट 70% तक हो चुका है आगे भी बड़ी-बड़ी कंपनियों को बुलाने का कार्य तेजी से चल रहा है ।
विभिन्न डिपार्टमेंट के प्रवक्ता सुजीत मौर्य (कार्यवाहक विभागाध्यक्ष मैकेनिकल) आलोक (विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल),रविंद्र प्रसाद, शिव चरण प्रजापति,चंद्र नारायण,देवेश कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर राहुल , शिवांगी निगम,मनीष कुमार सिंह,सोमनाथ मंडल,जितेंद्र गौतम,माधवी कुशवाहा,रंजीत कुमार,प्रफुल्ल चौहान,शिवा कांत पांडे,डॉक्टर रूपाली ,अजमत अली,अमित,वैभव सिंह,दीपचंद,अजय,शिवाकांत,शाहिद, प्रयाग नारायण,रविंद वर्मा,बसंत लाल इत्यादि ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
