बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थानाध्यक्ष किशन सिंह के प्रतापगढ़ स्थानांतरण हो जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने खागा थाने की चौकी मांझिलगांव में तैनात चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र त्रिपाठी को बकेवर थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी है ।
नवांगतुक थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने आज शाम बकेवर थाना में आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है । थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी पूर्व में बकेवर थाना की चौकी देवमई में चौकी प्रभारी रह चुके हैं । इसलिए क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी है । अपनी तेजतर्रार छवि वाले श्री त्रिपाठी क्षेत्र के अपराधों पर अंकुश लगाने में निश्चित रूप से सक्षम होंगे ।
