कानपुर, 08 जुलाई । उपजिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा की अध्ययता में महाराजपुर थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया ।
मगर महाराजपुर थाना परिसर में अधिकारी समाधान दिवस को किस तरीके से इस आयोजन का मजाक बना रहे है आपको बता दें कि एसडीएम नरवल सिर्फ 30 मिनट तक उपस्थित रहे इसके बाद जरूरी काम कहकर चले गए जबकि फरियादी लाइन लगाकर खड़े रहे वही समाधान दिवस में पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई ।
नायाब तहसीलदार अतुल कुमार व सरसौल चौकी प्रभारी पवन तिवारी ने शिकायत सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया । सुनवाई के दौरान सर्वाधिक जमीन से संबंधित मामले पहुंचे । अधिकारियों ने मातहतों को प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया । इस दौरान 18 शिकायत दर्ज हुईं । मौके से एक भी शिकायत निस्तारण नहीं हो सका ।
वही इस दौरान समाधान दिवस में महाराजपुर थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला करीब एक घण्टे रुके इसके बाद जरूरी काम कहकर वो भी फरियादियों की शिकायत सुने बगैर चले गए ।
समाधान दिवस में समय पहुंचे फरयादी लाइन लगाकर अपनी बात अधिकारियों को बता रहे थे । उधर कई नरवल तहसील के लेखपाल मौज मस्ती करते हुए नजर आए । जिससे साफ साबित होता है कि थाना दिवस में महज अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे है ।
इस सम्बंध में नायाब तहसीलदार अतुल कुमार ने बताया कि कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं है । ज्यादातर शिकायतें राजस्व से सम्बंधित है । शिकायतों का निस्तारण के लिए राजस्व की टीमें गठित की गई है व अपराध सम्बंधित पुलिस विभाग को मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण करने का दिशा-निर्देश दिया है ।
