कानपुर,09 जुलाई । महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव में एक किसान के खेत में घायल लकड़बग्घा मिला । किसान ने घायल लकड़बग्घे के बच्चे का प्राथमिक उपचार कर और अपने घर ले आया । इसके बाद उनसे पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी ।
मिली जानकारी के अनुसार डोमनपुर गांव निवासी किसान संतोष पासवान अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था । तभी देखा कि खेत के गड्डे में घायल लकड़बग्घा है । संतोष आनन फानन में घर जाकर जाल ले आया और उस जाल में उसे पकड़ कर घर ले आया । इसके बाद उसने घायल लकड़बग्घे के बच्चे को प्राथमिक उपचार किया । किसान ने लकड़बग्घा पकड़े जाने की सूचना दी जिससे बाद हड़कंप मच गया ।
सूचना पाकर पुरवामीर चौकी प्रभारी अमित शर्मा पुलिस टीम के साथ किसान के घर पहुंचकर इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी । वही वन विभाग डिप्टी रेंजर अनिल सिंह तोमर का कहना है कि लकड़बग्घे के बच्चे के पकड़े जाने की सूचना मिली मौके पर वन विभाग की टीम भेज दी गई ।
