वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र त्रिपाठी की खास रिपोर्ट
फतेहपुर,10 जुलाई । नोन नदी के पुनरोद्धार के साथ कटान रोकने के लिए दोनों तटों में 23 किलोमीटर लम्बाई में 11800 पौधे रोपित किए जाएंगे । पौधारोपण का शुभारंभ गत 05 जुलाई को किया जा चुका है ।
यह जानकारी देते हुए डीसी मनरेगा श्री अशोक कुमार ने बताया कि जनपद फतेहपुर के विकास खण्ड अमौली में कुल 23 किमी की लम्बाई में फैली नोन नदी की खुदाई/पुनरोद्धार का कार्य महात्मा गांधी नरेगा,कन्वर्जेन्स एवं जनसहभागिता से कराया गया है ।
नदी की कटान को रोकने हेतु पर्यावरण संरक्षण एवं वर्ष भर नदी के प्रवाह को बनाये रखने हेतु नदी के दोनो तरफ कुल 11800 पौध रोपित किये जायेगें । नदी में गिरने वाले 03 नालों पर भी 1000 पौध रोपित किये जायेगें ।
पौधरोपण का शुभारम्भ 5 जुलाई 23 को विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल,जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय फतेहपुर के कर कमलों द्वारा किया गया ।
पौधरोपण नदी से सम्बन्धित 10 ग्राम पंचायतों भरसा,पचौरा, गौरी औरा, सरहन खुर्द, चांदपुर, कहिंजरा, सरहन बुजुर्ग, मानेपुर, सिकन्दरपुर एवं औरा निस्फी में किया जायेगा ।
