– आवेदन हेतु आनलाइन पोर्टल शुरू,जिले के मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 05 के छात्र कर सकेंगे आवेदन ।
फतेहपुर,11 जुलाई । जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 के प्रवेश हेतु निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है ।
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर श्रीमती नीता उपाध्याय ने अवगत कराया है कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2024-25 हेतु कक्षा VI में प्रवेश हेतु संभावित उपलब्ध सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं । आवेदन जमा करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो गया है । आवेदन वेबसाइट पर निःशुल्क किए जा सकते हैं ।
आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 ।
पात्रता
शिक्षण सत्र 2023-24 में सरकारी/ सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा-5 के छात्र जो उसी जनपद में जहाँ पर जेएनवी संचालित हो रहा है । इसमें अध्यनरत हैं तथा उसी जनपद के प्रामाणिक निवासी है जिसमें वे प्रवेश पाना चाहते हैं, पात्र हैं ।
प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2012 तथा 31 जुलाई 2014 (दोनों दिवस शामिल) के बीच होना चाहिए । यह एससी/एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के साथ-साथ सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों पर लागू है ।
अधिक जानकारी हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय सरकण्डी , बिन्दकी जिला-फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते है ।
