फतेहपुर,11 जुलाई । छात्र वृत्ति के लिए शैक्षिक संस्थाएं केवल राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही छात्र छात्राओं के खाते खुलवाए ।
यह जानकारी देते हुए श्री अवनीश कुमार यादव,जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि शासन के निर्देशानु सार जनपद के समस्त महाविद्यालय इण्टर कालेज एवं हाईस्कूल कालेजों के प्रधानाचार्य/प्राचार्य को सूचित किया जाता है कि छात्रों के खाते राष्ट्रीयकृत बैंकों में खोलवायें तथा पेमेन्ट बैंक यथा फिनो पेमेन्ट बैंक,एयरटेल पेमेन्ट बैंक तथा पेटीएम बैंक में खाते न खोलवायें छात्रों के आधार नम्बर में उक्त बैंक खाता से न कराये अन्यथा की स्थिति में वर्ष 2023-24 की छात्रवृत्ति छात्रों के खातों में हस्तान्तरित नहीं की जायेगी इसी प्रकार आय प्रमाण पत्र एक पाठ्यक्रम में एक ही बार लगेगा चाहे पाठ्यक्रम तीन या चार साल का ही क्यों न हो परन्तु आय प्रमाण पत्र की वैधता प्रथम वर्ष माह जुलाई की प्रथम तिथि की होनी चाहिए आय प्रमाण पत्र पिता के नाम का ही मान्य होगा यदि पिता पिता की मृत्यु की स्थिति में माता दोनों की मृत्यु की स्थिति में अभिभावक व विवाहित पुत्री की स्थिति में पति का आय प्रमाण पत्र मान्य होगा । छात्र के नाम का आय प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा ।
अतः आपसे अपेक्षा है कि उपरोक्त दिये गये निर्देशों का अनुपालन कराते हुये छात्रों में प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करे अन्यथा की स्थिति में वर्ष 2023-24 की छात्रवृत्ति देय नहीं होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था की होगी ।
