– कलाकारों ने सुंदर-सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोहा ।
कानपुर,12 जुलाई । सरसौल के रामपुर गांव में भगवान लड्डू गोपाल जी का जन्मोत्सव एवं श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया जहां श्री श्याम प्रिया जी जागरण मंडल शुक्लागंज उन्नाव के कलाकारों ने भगवान श्याम के सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया इसके पूर्व श्रीवास्तव परिवार ने लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर भगवान को भोग लगाया ।
भजन कीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई । इसके बाद राजश्री चंचल,प्रिया तिवारी व अनुज अलबेला ने खाटू श्याम के सुंदर-सुंदर भजन गाये ।
गायिका प्रिया तिवारी ने भगवान खाटू श्याम के भजन तेरे बिना श्याम,हारे का सहारा, मेरा छोटा सा परिवार, हारा हूं बाबा,कैसे आएंगे भगवान जैसे सुंदर सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया ।
वहीं कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई । कार्यक्रम आयोजक सत्यार्थ रीता विक्रम श्रीवास्तव व विक्रम परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
