बकेवर/फतेहपुर 13 जुलाई । बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बेता के निकट ई-रिक्शा व लोडर मे हुई भिड़ंत से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनमें दो की अस्पताल में मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम अंतिम संस्कार से लौट रहे लोडर व ई रिक्शा में भिड़ंत हो गई जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल प्रभाव से बकेवर पुलिस ने जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया । जहां गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को कानपुर लाला लाजपत राय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया । जहां देर रात दुर्घटना में घायल राजनारायण उम्र 60 वर्ष पुत्र सुखलाल निवासी डारी बुजुर्ग व गोमती देवी 53 वर्ष निवासिनी डारी बुजुर्ग की मौत हो गई ।
थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है ।
