फतेहपुर । महिलाओं के हित एवं संरक्षण से सम्बन्धित विषयों पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

यह जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के दिशा निर्देशन में महिलाओ के हित एवं संरक्षण से सम्बन्धित विविध विषयो पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन आज सभागार कक्ष तहसील खागा फतेहपुर में आयोजित किया गया ।
उक्त शिविर में श्रीमती नित्या पाण्डेय,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,रवि शंकर यादव तहसीलदार खागा, विनीत त्रिपाठी श्रम परिवर्तन अधिकारी,डॉ० आर० के० वर्मा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० इस्तियाक नोडल अधिकारी, डॉ० कामना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदों,श्रीमती कान्ती महिला थाना अध्यक्ष,श्रीमती संतोष कुमारी शुक्ला मध्यस्थ अधिवक्ता, श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव मध्यस्थ अधिवक्ता, श्री अमित तिवारी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल,श्री शिव सौरभ मिश्रा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, श्री धीरेन्द्र अवस्थी विधिसह परिवेक्षाधिकारी, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता डी0ई0ओ0,श्रीमती तबस्सुम पराविधिक स्वयं सेवक,श्री उमेश सिंह भदौरिया पराविधिक स्वयं सेवक एवं अनीत कुमार अग्रहरि पराविधिक स्वयं सेवक एवं तहसील खागा क्षेत्र की महिलाए उपस्थित रहीं ।
उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीमती नित्या पाण्डेय,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बलिकाओं,युवतियों व महिलाओं को उनके शिक्षा का अधिकार, भरण-पोषण अधिकार,कार्य स्थल पर छेड-छाड/यौन उत्पीडन से सम्बन्धित संरक्षण का अधिकार,पुरूषों के समान पारश्रमिक का अधिकार ,यौन उत्पीडन पर पीडिता का नाम सर्वजनिक न होने का अधिकार,पति अथवा रिस्तेदारो के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार,कामकाजी महिलाओं को मातृत्व संबन्धी लाभ का अधिकार,कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार,रात में गिरफ्तार न होने का अधिकार,सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार,पीडिताओं को क्षतिपूर्ति पाने आदि के अधिकारों की जानकारी दी गयी ।
डॉ० कामना द्वारा सर्वाइकल कैंसर से सम्बन्धित जानकारी, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी एवं श्रीमती कान्ती महिला थाना अध्यक्ष द्वारा महिला सशक्ती करण एवं महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी गयी एवं श्री रवि शंकर तहसीलदार खागा द्वारा महिलाओं के अधिकारों का सही प्रयोग किये जाने एवं बालिकाओं को शिक्षित किये जाने से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी ।
