फतेहपुर । हर हांथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा प्रातः 11:30 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी । रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की डी. 100 से एस.एस. द्वारा 16 शिवशक्ति बायोटेक द्वारा 06. पीपल ही आनलाइन द्वारा 04 पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि.,कानपुर द्वारा 04 एवं कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशन्स प्रा.लि., अहमदाबाद द्वारा 08 इस प्रकार कुल 38 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 16000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर के दिशा-निर्देशन में श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के श्री राधाकृष्ण तिवारी,एम.के. यादव,आशुतोष वर्मा,आशीष दीक्षित ,चन्द्र किशोर,सुखनंदन सक्सेना सुश्री नीतू सिंह,यंग प्रोफेशनल ,एम.सी.सी.,संदीप एवं रामा देवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
