फतेहपुर । जिले में चल रही लगातार एबी पॉजिटिव रक्त की कमी के चलते मरीजो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । रक्त की कमी को देख सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के सदस्य नागेंद्र कुमार मौर्य जो कि शीतला नगर फतेहपुर निवासी है । आज अपने 26 वे जन्मदिन के अवसर पर अपना चौथा एबी पॉजिटिव रक्तदान मानस रक्तकेन्द्र में किया जिससे जरूरतमंद को असानी से रक्त उपलब्ध हो सके और संदेश दिया कि हम सभी को जन्मदिन,एनिवर्सरी व अन्य अवसर पर रक्त दान करना चहिये । जिससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी आसानी से बचाई जा सके ।
इस अवसर पर सर्व फार ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह,गौरव पाल ,रक्तकेन्द्र से डॉक्टर कैलाश,ऋतिक,अनुस पटेल, अनामिका उपस्थित रहे ।
