कानपुर । नरवल तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें एसडीएम ऋषभ वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी । इस दौरान 90 शिकायतें आई । जिसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ ।
हालांकि एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है । इस दौरान जमीनों पर अवैध कब्जे हटवाने,गलत नामजदगी व मारपीट के मामलों में कार्रवाई की मांग सहित शिकायतें आई ।
इस दौरान समाधान दिवस एसडीएम ऋषभ वर्मा,तहसीलदार संजय सिंह,नायाब तहसीलदार अतुल हर्ष,BDO विनायक सिंह व वन विभाग रेंजर लल्लू सिंह की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई । यहां राजस्व से सम्बंधित शिकायतें आई और एक भी मौके पर शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका ।
हालांकि निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीमें बनाकर मौके में जाकर जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही गई । भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता राधेश्याम मौर्य ने तहसील दिवस में शिकायत देते हुए बताया कि टौंस से बांबी भीतरी रास्ते पर बांबी गांव के भीतर पीडब्ल्यूडी सीसी रोड दो सौ मीटर डलवाया गया ।
कल्लू मौर्या के मकान से लेकर राधेश्याम मौर्या के घर तक अभी तक अधूरा कार्य पड़ा हुआ । जहां बड़े बड़े गड्ढे हो गए है । बारिश का पानी भर जाता है जिससे लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
इस दौरान पीडब्ल्यूडी की कई शिकायतें आई जिसे एसडीएम ने संज्ञान में लेकर टीमें गठित कर मौके पर जाकर जांच के निर्देशित किया गया । इस मौके पर बिजली विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग व अन्य सम्बंधित विभाव के अधिकारी उपस्थित रहे ।
