फतेहपुर । खादी नीति के तहत टूल्स किट वितरण के लिए लाभार्थियों का चयन गठित कमेटी करेगी । यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जनपद में खादी नीति के अन्तर्गत टूल्स किट्स (दोना पत्तल मेकिंक मशीन) वितरण किया जाना है । जिसमें लाभार्थियों का गठित कमेटी द्वारा साक्षात्कार/ सत्यापन कर चयन किया जायेगा । जनपद के परम्परागत/स्वरोज़गार में रूचि रखने वाले इच्छुक अभ्यार्थी/ व्यक्ति अपना आवेदन पत्र निम्न संलग्नो के साथ (आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साईज़ फोटो, जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्धित,शैक्षिक योग्यता,अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो) के साथ आकर आवेदन पत्र सभी संलग्नो के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय,77 / 274 बी सिविल लाईन, एल0 आई0 सी0 बिल्डिंग के सामने फतेहपुर में किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में 25 जुलाई तक जमा कर दें ।
