फतेहपुर । आज परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (आज से 31 जुलाई 2023 तक) मनाये जाने के क्रम में परिवहन,पुलिस,चिकित्सा,पीडी परिवहन निगम, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा ट्रक,बस ट्रान्सपोर्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष तथा स्वयं सेवी संस्थान के प्रतिनिधिगण के उपस्थिति में जनमानस को सड़क सुरक्षा की शपथ ग्रहण करा कर सड़क सुरक्षा जागरूकत प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर उप संभागीय परिवहन कार्यालय से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है ।
कार्यक्रम का संचालन यात्रीकर अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह तथा इण्डिया मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के संचालक श्री सुशील उमराव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

क्षेत्राधिकारी (यातायात) श्री दिनेश मिश्रा द्वारा यातायात नियमों का पालन करने तथा घायलों का त्वरित इलाज हेतु पुलिस के द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के विषय में अवगत कराया गया । इसके अतिरिक्त ए०आर०एम० रोडवेज ,विपिन अग्रवाल,अधिशाषी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0,श्री ए०के०सील, जिला क्षयरोग अधिकारी श्री शहाबुद्दीन द्वारा उनके विभागों से संबंधित सडक सुरक्षा के प्रमुख बिन्दुओं यथा रोडवेज चालकों से संबंधित विषय पर,रोड इन्जीनियरिंग, गोल्डेन ऑवर, गुड सेमेरिटन इत्यादि के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी ।
अन्त में श्रीमती पुष्पांजलि मित्रा गौतम,एआरटीओ,प्रशासन द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारीगण/अन्य सम्मानित गण को धन्यवाद देने के साथ उपस्थित जनमानस से अपील की कि वे 17 से 31 जुलाई तक होने वाले सडक सुरक्षा कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा के साथ प्रतिभाग करें तथा इस कार्यक्रम को अधिकाधिक सफल बनाये ।
