बकेवर/फतेहपुर । सावन व मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज थाना बकेवर में उपजिलाधिकारी बिंदकी मनीष कुमार, क्षेत्र के सम्भ्रांत निवासियों व धर्म गुरुओं की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने लोगों से श्रेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में सावन व मुहर्रम के मौके पर शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने में आप सबका सहयोग अपेक्षित है ।
उन्होंने ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील किया । श्री त्रिपाठी ने कहा क्षेत्र में अगर कोई भ्रामक अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल थाना को दें । उन्होंने मौजूद लोगों से इस सम्बन्ध में लोगों से सुझाव भी मांगे जिससे आपसी सौहार्द बनाए रहे ।
बैठक में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान,क्षेत्र के सम्भ्रांत निवासीगण,धर्मगुरु के साथ उपनिरीक्षक प्रकाश दोहरे, उपनिरीक्षक प्रतीक कुमार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाब चंद मौर्य, उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय व समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।
