कानपुर । कानपुर कमिश्नरेट के नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालाब में डूबने से एक 8 साल मासूम लड़के की मौत हो गई । हादसे की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार नरवल कस्बा निवासी दिनेश सोनकर का (08) वर्षीय बेटा अंश सोनकर रविवार की शाम समय करीब 4 बजे बिना बताए घर से लापता हो गया था । अंश के परिजनों ने काफी ढूढने का प्रयास किया । लेकिन अंश का कोई पता नहीं चल सका । इसके बाद परिजनों ने नरवल थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया ।
सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब में शव पाया गया । ग्रामीणों ने तालाब में बहते शव को देखा तो परिजनों को जानकारी दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की छानबीन शुरू की ।
वहीं हादसे के सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक मासूम के पिता दिनेश सोनकर ने बताया कि घर के पास स्थित तालाब में एक चिड़िया का घोंसला है उसी घोसले को देखने के लिए अंश आता-जाता था । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
