फतेहपुर । जिला प्रोबेशन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित विधवा पेंशन पा रही लाभार्थियों की पुत्री विवाह अनुदान योजना तथा 35 वर्ष से कम आयु की विधवा से पुर्नविवाह करने पर दम्पत्ति पुरस्कार योजना के अन्तर्गत शासन से धनावंटन प्राप्त हो गया है । महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन पा रही लाभार्थियों की पुत्री विवाह अनुदान योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थी को रूपया 10,000 एकमुस्त तथा 35 वर्ष से कम आयु की विधवा से पुर्नविवाह करने पर दम्पत्ति पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्ति को रूपया 11,000 एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाती है ।
उक्त योजना के अन्तर्गत पात्र महिलायें अपना आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकती हैं । आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन कार्यालय में निःशुल्क प्रदान किया जाता है ।
उक्त योजनाओं के सम्बन्ध में विशेष जानकारी जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है ।
