नरवल/कानपुर । नरवल तहसील के अंतर्गत ढोड़ी घाट,नजफ गढ़ घाट,सफीपुर घाट,डोमनपुर आदि क्षेत्रों का जिला प्रशासन समेत तहसील प्रशासन की टीम द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर दौरा किया जा रहा है तथा ग्रामवासियो को बाढ़ व अन्य आपदाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।
उपजिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ नरवल तहसील के भीतरगांव ब्लाक के पाण्डु नदी के किनारे पर स्थित तेलियावार गांव में राहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया । उन्होंने कहाकि पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं ।

आपको बता दें कि गंगा व पांडु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है । जिससे जिला प्रशासन के साथ-साथ तहसील प्रशासन भी सजग है गंगा व पांडु नदी किनारे स्थित गांव के लोगों को राहत चौपाल के माध्यम से बाढ़ व अन्य आपदाओं से जागरूक किया जा रहा है । नरवल एसडीएम ऋषभ वर्मा ने बताया कि अभी बाढ़ का खतरा कम है ।
हालांकि जलस्तर बढ़ रहा है । वहीं राहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है । राजस्व विभाग की टीमें रात-दिन नजर रख रही हैं ।
