फतेहपुर । व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक सी ओ सिटी श्री दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई । व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सीओ ने जारी किये ।
मुख्य समस्याओं में ई रिक्शा का अनियमित संचालन ब्रिज के नीचे पार्किंग स्थल का आवंटन की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते निस्तारण हेतु सम्बन्धित दिशा निर्देश जारी किए गए व व्यापारियों से अपील की गई अपराध को रोकने व सुरक्षा व्यवस्था हेतु सी सी टी वी कैमरों का आवंटन मुख्य द्वार पर अवश्य करे ।
उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने जनपद के व्यापारियों से सानुरोध अपील करते कहा अपने प्रतिष्ठान के अन्दर भाग के साथ बाहरी भाग (मुख्य द्वार) पर सी सी टी वी कैमरे का आवंटन अवश्य करे ताकि प्रशासन के सहयोग द्वारा अपराधों पर अंकुश पाया जा सके ।
बैठक में मनोज साहू कृष्ण कुमार तिवारी मनोज मिश्रा प्रेमदत्त उमराव अशरफ अली उस्मान खां सन्दीप श्रीवास्तव सहित गणमान्य व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
