– कलेक्ट्रेट परिसर गांधी पार्क में हुआ पौधरोपण ।
फतेहपुर । युवा ऊर्जा संग लोकतंत्र सेनानियों का साथ मिला तो धरती के गहने रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । गुरुवार को युवा विकास समिति और लोकतंत्र सेनानियों के जत्थे ने हरियाली से खुशहाली अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी पार्क में पौधरोपण किया ।
प्राणवायु के संरक्षण के लिए पीपल, बरगद, इमली व आम के पाँच पौधे रोपित कर धरती का श्रंगार किया गया ।
लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष मूल चंद सिंह पटेल ने कहा युवा ऊर्जा का साथ मिल जाए तो आज भी कार्य करने मे दुगुना बल मिल जाता है । पौधों के रोपण के साथ इनकी देखभाल भी जरूरी है हम सबको अधिक अधिक पौधे रोपित करने चाहिए ।
युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया सभी युवाओ को अपने अपने क्षेत्र मे पौधे लगा उनको संरक्षित करने को कहा गया है । जब अधिक पौधे लगेगे और वह वृक्ष बनेंगे तो निश्चित ही स्वच्छ व संतुलित वातावरण मिलेगा ।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नवल किशोर,संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी,आफताब,महेंद्र मिश्रा,श्याम बाबू विजयपाल,रमेश प्रसाद,बिमल सिंह, किशनपाल सिंह रहे ।
