फतेहपुर । कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, फतेहपुर ने बताया कि आज परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के छठे दिवस कार्यक्रम में परिवहन निगम के अधिकारियों के सहयोग से सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम का आयोजन,उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस स्टैण्ड, फतेहपुर में किया गया । जिसमें चालकों/परिचालकों एवं यात्रीगणों को जागरूकता किया गया तथा परिवहन निगम के चालकों हेतु बस स्टेशन पर ही हेल्थ कैंप,चालकों/परिचालकों की सामान्य स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच परीक्षण किया गया तथा परिवहन निगम के बस चालकों/परिचालकों को स्वास्थ्य जांच कार्ड परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम द्वारा मुद्रण कराकर उपलब्ध कराये गये ।
नेत्र विशेषज्ञ श्री संदीप, डॉ० विशेष त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा चालकों/परिचालकों का नेत्र परीक्षण किया गया । इस कार्यक्रम में यात्रीकर अधिकारी फतेहपुर तथा समस्त प्रवर्तन स्टाफ परिवहन विभाग फतेहपुर एवं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम फतेहपुर की तरफ से सुश्री पुष्पांजलि व श्री वी० एस० बाजपेयी आदि उपस्थित रहें ।
उक्त कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा संबंधित पम्पलेट बांटे गये तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के 28 बस चालकों/परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया ।
