कानपुर । पावर टू सेव ह्यूमन राइट्स एनजीओ की बैठक जेके फर्स्ट मे डॉ एस.एस गुप्ता जी के घर में संपन्न हुई । जिसमें एनजीओ से जुड़े सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे । सभी ने यह चर्चा की एनजीओ के माध्यम से गरीब असहाय दुर्लभ आय वर्ग के लोगों की मदद की जाएगी साथ ही उनकी पढ़ाई लिखाई और मेडिकल की सुविधा भी दी जाएगी । इसमें पावर टू सेव ह्यूमन राइट्स के नार्थ हेड अध्यक्ष कुलवंत सिंह खालसा वॉइस प्रेसिडेंट नॉर्थ हेड डॉ० एस.एस गुप्ता जी नार्थ हेड वूमेन की अध्यक्ष इरा बोरा जी मौजूद रही । सभी ने एक सुर में कहा कि एनजीओ के माध्यम से शहर में पेड़ पौधे लगाए जाएंगे साथ ही गरीब असहाय लोगों की मदद की जाएगी । नार्थ हेड अध्यक्ष कुलवंत सिंह खालसा जी ने कहा कि जिस किसी को एनजीओ से जुड़ना है । 10 रुपए की मेंबरशिप लेनी होगी और वह जुड़कर समाज हित मे कार्य कर सकेगा ।
