– जिलाध्यक्ष ने कहा, व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
– पांच वरिष्ठ व्यापारियों को व्यापारी रत्न से किया गया सम्मानित ।
कानपुर । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में कोमल गेस्ट हाउस नरवल में आम सभा बैठक का आयोजन हुआ ।
बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपी आदर्श व्यापार मंडल कानपुर के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया ।
बैठक में नरवल,कुढ़नी, पाली, टौंस, पाहलेपुर आदि क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए । आमसभा में व्यापारियों ने अपने हितो की रक्षा के लिए एकजुट्ता दिखाते हुए अपने हितो की रक्षा के लिए के लिए ताकत दिखाते हुए हुंकार भरी ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ की हड्डी है व्यापारियों का सम्मान होना चाहिए ।
व्यापारी लिखा पढ़ी में काम करें एकजुट हो उन्होंने कहा कि 31 जुलाई अंतिम तिथि के पहले ही सभी व्यापारी आयकर रिटर्न दाखिल करें ।
महेश वर्मा ने बताया कि बैठक में पुलिस विभाग से संबंधित कुछ शिकायतें आई है । जिनका निस्तारण उच्च अधिकारियों से मिलकर जल्द ही कराएंगे ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा क्षेत्र के पांच वरिष्ठ व्यापारी सुरेंद्र यादव,दिनेश शिवहरे, राजकुमार अवस्थी, प्रकाश सोनी, फूल सिंह को व्यापारी रत्न से सम्मानित किया गया ।
बैठक में सभी पदाधिकारियों की सहमति से शिव वीर सिंह तोमर को नरवल बाजार का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है । बैठक की अध्यक्षता आदर्श व्यापार मंडल नरवल के चेयरमैन दीपक मिश्रा द्वारा की गई ।
