फतेहपुर । सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने प्रदुषण जांच केंद्रों का निरीक्षक किया ।
यह जानकारी देते हुए कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, फतेहपुर ने बताया कि आज परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा सडक सुरक्षा पखवाडा मनाये जाने के क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाडा में जनपद फतेहपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,श्रीमती पुष्पाजलि मित्रा गौतम द्वारा प्रदूषण जांच केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये गये इसके साथ परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा मॉडीफाइड साइलेन्सर/हूटर/ प्रेशर हॉर्न/शीशे पर काली फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध जागरूकता अभियान व प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुये विभिन्न अभियोगों में 45 वाहनों का चालान किया गया जन साधारण में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।
