फतेहपुर । जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आगामी 28 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए श्री उज्जवल कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प मिशन रोजगार को सफल बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय व कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में 28 जुलाई 2023 को प्रातः 11:00 बजे फ्रंटलाइन एन.सी.आर., बिजनेस सोल्यू. प्रा. लि.,थरियॉव असोथर रोड,फतेहपुर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश स्तर की पीपल ट्री आनलाइन सर्विसेज, करियर ब्रिज स्किल सोल्यू, अहमदाबाद आरियंट इलेक्ट्रानिक्स एंड इलेक्ट्रिकल सर्विसेज, तेजस ग्रेट ग्लोबल इन्डस्ट्रीज,आर्कटिक इंडस्ट्रीज एवं पुखराज हेल्थकेयर प्रा०लि०, अहमदाबाद आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को वेतनमान 8000 से 16500 हेतु चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा । रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो इंटर,स्नातक आई.टी.आई./ डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 से 35 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वय का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) व समस्त प्रमाण पत्रो सहित आयोजन स्थल पर प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो । रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु 28 जुलाई 2023 तक कार्यालय से सम्पर्क करें ।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
