फतेहपुर । कर्नल दिनेश कुमार शर्मा,जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों /युद्ध वीरांगनाओं/ आश्रितों को सूचित किया जाता है कि 27 जुलाई 2023 को समय अपरान्ह 01:00 बजे गॉधी सभागार फतेहपुर में जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में होना निर्धारित है ।
उपरोक्त के संदर्भ में सभी नामित जिला सैनिक बन्धु सदस्यों से अपील की जाती हैं कि अपने-अपने ब्लाकों के पूर्व सैनिकों एवं उनकी दिवंगत सैनिक की पत्नियों को नीचे दिये गये विवरण के अनुसार जिन भूतपूर्व सैनिकों/दिवंगत सैनिकों की जो भी समस्या है अपना प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में तैयार कर 27 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर निस्तारण कराये जाने हेतु प्रस्तुत करें ।
उक्त बैठक के एजेंडे के अनुसार –
√ भूमि विवाद सम्बन्धी समस्या
√ पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या
√ बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या
√ पेंशन सम्बन्धी समस्या
√ शिक्षा से सम्बंधित समस्याएँ
√ चिकित्सा सम्बन्धी समस्या
√ आर्थिक सहायता सम्बन्धी समस्या ।
सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि ।
