फतेहपुर । मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई ।
यह जानकारी देते हुए कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि आज परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाडा मनाये जाने के क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जनपद फतेहपुर में यात्रीकर अधिकारी द्वारा सत्य साई प्रदूषण केन्द्र,भिटौरा रोड,फतेहपुर, पापुलर प्रदूषण जांच केन्द्र, लोधीगंज, फतेहपुर की जांच किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया । मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा मॉडीफाइड साइलेन्सर/हूटर/प्रेशर हॉर्न/ शीशे पर काली फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध जागरूकता अभियान व प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुये विभिन्न अभियोगों में 31 वाहनों का चालान किया गया । जन साधारण में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।
